फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की बैठक में पेट्रोल- डीजल व रसोई गैस की बढती कीमतों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों में अंकुश लगाने के विरोध में रालोद कार्यकर्ता दस सितंबर को शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च निकालेंगे। शु्क्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं की एक बैठक माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। इसके विरोध में 10 सितंबर को सुबह 11 बजे रालोद कार्यालय से पैदल मार्च शुरू होकर सुभाष चौक पर खत्म होगा। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव तरसपाल मलिक, अनवार चौधरी, ऋषिपाल राझड़, सतवीर पंवार, अशरफ अली खान, पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक, नवाजिश आलम, मुकेश सैनी, सतीश मालैड़ी, डाक्टर विक्रांत जावला, योगेश भभीसा, सोहनपाल कसेरवा, देवानंद गौड़, विशाल करोड़ी, विकास धीमान, दीपक देेशवाल, रविंद्र सोटा, पकज सरोहा, सर्वेश सिंभालका, हरेंद्र ताना, अनुज पंवार, योगेंद्र मलिक, राजीव मलिक, संजीव देशवाल, सरोज मलिक, आशुतोष पंवार मौजूद रहे। संचालन युवा रालोद के जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें