कैराना।
जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 10 पर सकुदा पत्नी अकरम चौहान की जीत होने पर शुक्रवार को गांव कंडेला में स्वागत समारोह हुआ। भाजपा नेता अनिल चौहान तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख अय्यूब जंग को फूल माला पहनाकर समर्थकों ने स्वागत किया। अनिल चौहान ने लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान पूरण कंडेला, पूर्व प्रधान लिल्ला हिंगोखेड़ी, पूर्व प्रधान आनंद जगनपुर, पूर्व प्रधान रविंद्र ऊंचागांव सहित काफी लोग मौजूद रहे।