शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी की ओर से आयोजित आम की दावत में प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राण और केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह सहित विभिन्न भाजपा नेता भी पहुंचे। रविवार को गांव बाबरी स्थित बाग में आम की दावत का आयोजन किया गया। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आम का जमकर आनंद लिया। आम की दावत के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पुनीत द्विवेदी, विकास पंवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, रवि कश्यप, ललित चौधरी सहित विभिन्न भाजपा नेता मौजूद रहे।