फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक के सुरक्षा इंतजाम जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। मुख्य बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर मंगलवार को चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा ने निरीक्षण किया। बैंक शाखा प्रबंधक कपिल शर्मा से मिलकर बैंक में सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। सीसीटीवी को देखा और उनके कार्य करने की क्षमता को जाना। उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि बैंकों के कैमरे खराब रहते है और जब कोई घटना हो जाए तो उनकी पोल खुलती है। जांच के दौरान बैंक अधिकारी को हिदायत दी गई कि मेन गेट पर लगी लोहे की जंजीर को नीचे करके लटकाया जाए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति झुककर निकले और भागने का रास्ता ना हो। पुलिस ने ग्राहकों से भी उनकी समस्याओं और बैंक कर्मियों के व्यवहार की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें