फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल कांग्रेस का पोल खोलो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार की पोल खोलो आंदोलन के तहत थानाभवन ब्लाक के चंदेनामाल गांव में सभा हुई। जिसमें कांग्रेेेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की दोष पूर्ण नीति से भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गन्ने का भुगतान न होने से किसान बदहाल हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हुई है। देश की सीमा सुरक्षित नही है। जम्मू-कश्मीर में हालत बदत्तर हो रहे हैं। आम का निर्यात न होने से आम उत्पादक परेशान है। मौके पर शहर कांग्रेेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, प्रवीण तरार, ठाकुर लाखन सिंह, मुल्की सिंह, मामचंद प्रधान, प्रवीण पांचाल, राजेश कश्यप, अशोक जैन, नीरज, रमन कौशिक, काव्य जैन, राकेश शर्मा, जबर सिंह, मुकेश पाल, ठाकुर संजय सिंह, कृष्णदत्त शर्मा, जेके जैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें