फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जुलाई को वीवी इंटर कॉलेज में लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माता अमृता नंनदमयी देवी कृपा सेवा समिति की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। अध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया कि जनपद शामली में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति विशाल दिव्यांग शिविर लगाया जाएगा। शिविर वीवी इंटर कॉलेज में एक जुलाई को सुबह 9.00 बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में पूर्व पोलियो ग्रस्त दिव्यांग के ऑपरेशन, पूर्व चयनित दिव्यांग को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैवूवराखिया एवं कान की मशीन आदि नि:शुल्क वितरित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी दिव्यांग भाइयों एवं बहनों को इस शिविर में अधिक से अधिक भाग लेकर लाभ लेने की अपील की। बैठक में सुनील गर्ग, सचिव अमित, कोषाध्यक्ष दीपक, कमल बंसल, मनोज जागिड़, अनुज, प्रतीक, नीतिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें