फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी पर अभ्रद टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रमेंद्र सिंह नंबरदार ने कहा कि फेसबुक पर हरियाणा निवासी ओकेंद्र राणा ने देश के लिए मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे खराब मानसिकता वाले लोगों का पता चलता है। इसमें न केवल देश की बेटियों का अपमान हुआ है, बल्कि खेल प्रतिभाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्ति को कतई बख्शा नहीं जाएगा। समिति द्वारा अलग अलग जगहों पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन तथा केंद्र सरकार से ओकेन्द्र राणा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नही होती तो वह आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवराज पहलवान, चंद्रशेखर, रामसुख, सुखबीर राठी, योगेंद्र तोमर, देवेंद्र तोमर, बोबी चूनसा, भोगेंद्र पंवार, नीरज भभीसा, विकास पंवार, मोटा पहलवान, अजीत पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें