शामली।
वीवी पीजी कॉलेज में पढ़ने वाली प्रियंका, तनु, सोनिया, प्रिया, रीमा, सोनिया आदि छात्राओं ने छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान होकर डीएम से शिकायत की। सभी छात्राएं एमए राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष में द्वितीय सेमेस्टर की हैं। कहा कि उनकी छात्रवृत्ति अभी तक नहीं आई। जिसको लेकर वह पहले भी समाज कल्याण विभाग में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। कॉलेज से जाकर पता करो कि उनके फार्म यहां नहीं पहुंचे है। कॉलेज में पता किया तो उन्होंने कहा कि हमने प्रार्थना पत्र का जवाब भेज दिया है। कॉलेज से फार्म भेजे गए हैं। उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की है। जिससे वह आगे की पढ़ाई कर सके।