थानाभवन। होली मदर एकेडमी में आयोजित समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को मस्ती के साथ ही अन्य बातों का भी प्रशिक्षण दिया गया। मीनाक्षी ने लड़कियों को डिजाइनर मेहंदी और घर के तकिया बनाने सिखाए। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए योग का भी प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने गर्मी के चलते पानी में म्यूजिक के साथ जमकर मस्ती की। कैंप में सभी अध्यापकों ने भरपूर सहयोग दिया। बच्चों ने कंप्यूटर सीखा। बैडमिंटन एवं खो-खो खेल खेले। साथ ही स्पीकिंग कक्षा में बच्चों ने अंग्रेजी बोलने के नए नियम सीखें। इस दौरान सुधीर, प्रदीप, अंजू, निदा, निकिता, स्वाति, सना, पूजा, नीलम, अंजलि आदि मौजूद रहे।