गढ़ीपुख्ता। सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता को इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की मान्यता बोर्ड द्वारा मिल गई है। इससे विद्यालय एवं क्षेत्र की छात्राओं में खुशी की लहर है। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग न होने के कारण छात्राओं को परेशानी थी। कॉलेज प्रबंधक ने नरेश कुमार सैनी बताया कि अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार कॉलेज को विज्ञान वर्ग एवं ग्रह विज्ञान की मान्यता दे दी गई है। कॉलेज में इससे पूर्व इंटरमीडिएट में मानविकी वर्ग, वाणिज्य एवं कंप्यूटर की मान्यता थी।