कैराना। लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होने के बाद शुक्रवार को पालिका प्रशासन ने शहर में लगे होर्डिंग और बैनर उतरवाए। शुक्रवार को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर में होर्डिंग्स हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शामली रोड, पालिका बाजार, छड़ियान, कांधला तिराहा सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग्स को जेसीबी मशीन से हटाया गया। इसके बाद होर्डिंग्स को हटाने के साथ उसे टीम अपने साथ ले रही ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले गई। यह अभियान कई घंटे तक चलता रहा। अभियान के चलते कुछ लोगों ने खुद ही अपने होर्डिंग्स भी उतार लिए। हालांकि टीम ने दोबारा होर्डिंग्स नहीं लगाये जाने की हिदायत की।