फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में आप्रेशन किया और भर्ती करा दिया सरकारी अस्पताल में

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरकारी अस्पताल में एक डाक्टर की कार्यप्रणाली से कई डाक्टर परेशान हो गए। शुक्रवार को कई डाक्टरों ने सीएमओ डाक्टर राजकुमार से मुलाकात की। आरोप लगाया कि उनके यहां तैनात एक डाक्टर रोजाना निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहा है। यही नहीं वहां के मरीजों की देेखरेख वह स्वयं कर सके। इसके लिए वह उस मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा रहे है। शुक्रवार को इस संबंध में जब कई डाक्टरों ने विरोध जताया तो आरोपी डाक्टर ने अपनी मनमर्जी करने की बात कह दी। डाक्टरों ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीएमओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीएमओ डाक्टर राजकुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। यह संगीन मामला है, इसकी जांच कराई जा रही है। यदि आरोपी डाक्टर का दोष मिलता है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें