फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनेटरी पैड बेचने उतरेगी पैड वूमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे
विज्ञापन

थानाभवन। बुधवार को ब्लाक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी डाक्टर पंकज कुमार ने एलम उद्योग समूह की ओर से तैयार सेनेटरी पैड महिलाओं को आवंटित किए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। एलम समूह की महिलाओं की ओर से तैयार सेनेटरी पैड सस्ती दरों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए जाएंगे। इसके बाद समूह की महिलाएं अपने आसपास के गांवों में जाकर उक्त सेनेटरी पैड को बाजार से सस्ते दामों पर महिलाओं को बेचेंगी। आम महिलाओं को चार पैड का पाउच 16 व छह पैड का पाउच 20 रुपये में उपलब्ध होगा। इस अवसर पर ममता देवी, श्रीनिवास, मोहम्मद नबी, चांद पासा, रूपा देवी, रश्मि , पूनम देवी, रेखा, सुमित्रा, अलका, शालू आदि समूह की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें