फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना घर आश्रम ने बिछड़े को मिलाया अपनों से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछुड़े को परिवार से मिलाया
विज्ञापन

शामली। नवंबर 2017 में शिवकुमार की सूचना पर शाहबाद डेरी दिल्ली के पास एक व्यक्ति मिला था, जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ था, जिनको अपना घर आश्रम दिल्ली में भर्ती किया गया। अपना घर आश्रम दिल्ली में लाने के बाद इन्होंने अपना नाम सुरेश कुमार पिता का अर्पण कुमार बताया। उस समय वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। जिनका डॉक्टर के द्वारा इलाज कराया गया। उन्हें 13 फरवरी को दिल्ली से शामली अपना घर आश्रम में भेजा गया। आश्रम की संचालन समिति के लोगों ने बताया कि आश्रम में आने के कुछ समय बाद इन्होंने अपना नाम सुरेश कुमार व पिता का नाम रामविशाल निवासी खुड्डा लाहौर चंडीगढ़ बताया। इसके साथ ही व्यक्ति ने अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया। जिसके बाद इनके भाई से बात की गई और व्यक्ति के विषय में बताया। जिसके बाद बुधवार को व्यक्ति के पिता और माता शामली आश्रम में आए। आश्रम की कार्रवाई को पूर्ण कर अपने बेटे को अपने साथ गांव खुदा लाहौर चंडीगढ़ साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें