झिंझाना (शामली)। प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत कार्यक्रम के तहत उज्ज्वला गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को गैस सिलिंडर का प्रयोग करते समय सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। झिंझाना गैस एजेंसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एचपी गैस के मेरठ एरिया सेल्स मैनेजर विपिन आनंद ने प्रोजेक्टर के जरिये गैस सिलिंडर का सावधानी पूर्वक प्रयोग करने की जानकारी दी। लकड़ी जलाकर खाना पकाने से होने वाले कुप्रभावों के बारे में बताया। झिंझाना गैस सर्विस के वितरक अजय बंसल ने बताया कि 1045 लोगों को उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत कनेक्शन दिए गए हैं। कार्यक्रम में सजीला, सूगरा, वसीला, फरजाना, नफीसा, बुसरा, फहरुल, अनीसा, रुखसाना, बबली, संगीता और राजबाला सहित 130 लाभार्थी मौजूद रहे। इस दौरान झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद कुरैशी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल, व्यापारी नेता अनिल संगल मौजूद रहे।