फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मिल-जुल कर मनाएं होली का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। होली के मद्देनजर शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष ने सभी गणमान्य लोगों को होली का त्योहार एक साथ मिलकर हर्षोल्लास से मनाने की अपील की। गढ़ीपुख्ता थाने में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा इस त्योहार को शांति से मनाएं। कोई भी असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश ना करे। नहीं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही गढ़ी पुख्ता चेयरमैन अली हसन ने बताया कि गढ़ीपुख्ता में आपसी भाईचारा की मिसाल है। मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन अली हसन गौरव प्रधान जमशेद प्रधान मास्टर नरेश सैनी, अरविंद कुमार, नीरज जैन, अंकित संगल, सुकुमाल, श्रीपाल प्रधान, जयराज, बिरम सिंह, मिट्ठन लाल जैन, तेलूराम, नरोत्तम गर्ग, मदन, सुधीर सुधीर प्रधान, नवीन प्रधान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें