शामली।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक जताया।
सोमवार को शामली में वीवी इंटर कॉलेज मार्केट स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई शोक सभा में जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि राजनीति में कैराना और शामली की पहचान बाबू हुकुम सिंह से रही है। जिला महामंत्री राजन बत्रा ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह की मर्मज्ञता और कार्यकुशलता का हर कोई कायल है। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में सतेंद्र तोमर, शशि अरोरा, डाक्टर मनोज चौधरी, पवन बजरंगी, राजेंद्र सिंह मादलपुर, राजेश मलिक, आनंद पुंडीर, पूनम राणा, विशेष सरोहा, विपिन नेताजी, अमित विश्वकर्मा, सचिन संगल, सरदार गुरलाल सिंह, गुरदित्ता सिंह, अमित गोयल, रवि गोयल, सुशील गर्ग, सूर्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, शहर में मुरारीवाला कुआं स्थित भाजपा नगर मंडल कार्यालय पर शोक सभा में बाबू हुकुम सिंह द्वारा पार्टी और क्षेत्र के योगदान को सराहा गया। नगराध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, नरेंद्र अग्रवाल और सुनील अरोरा ने कहा कि सात बार विधायक और सांसद चुने गए बाबू हुकुम सिंह ने हमेशा कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी, हर किसी को उनसे सम्मान मिला। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में पूरणचंद जाटव, संजीव लोहान, रोबिन सिंह, वरुण शर्मा, देवाशीष, रामनिवास सैनी, अंकित, चौधरी ओमपाल सिंह, जुबेर, मोहम्मद इलियास, पारस, केशव निर्वाल, संजीव कर्ण, नवीन गर्ग, सुशील गर्ग, विनोद गर्ग, धीरज, मोहित, ओंकार भटनागर आदि मौजूद रहे। उधर, सोमवार को भी राजनीतिक दलों के नेता मायापुर फार्म हाउस पहुंचे। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और शामली से कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक सहित कई नेताओं ने मायापुर फार्म हाउस पहुंचकर बाबू हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।