फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस पर मतदाता जागरूकता की दी छात्राओं को जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं का मतदान जागरूकता अभियान से जुड़ने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने सेना दिवस मनाया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने सेना दिवस की उपलब्धि के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 1949 में भारतीय सेना के अंग्रेज कमांडर जनरल राय बुचर ने अपना पद भार लेफ्टीनेंट जनरल केएम करिअप्पा को ग्रहण कराया था, जो बाद में भारतीय सेना के फील्ड मार्शल रहे। इस मौके पर सैनिक वेलफेयर बोर्ड के शामली के अधिकारी कैप्टन राजवीर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को वोट बनवाने, शहर- गांव, मोहल्ले के प्रत्येक आशक्त सैनिक एवं उनके परिवारों को मतदान के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर सैनिक वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष सत्येद्र सिंह, सचिव रविंद्र मलिक, प्रवक्ता रितेंद्र कुमार, रतनेश कुमार, दिनेश कुमार, मसवीर अली, संजीव कुमार, अखिल खाटियान, आकाश खाटियान, मोहित, आकाश, सागर, आकाश कौशिक, शेखर मलिक, निखिल मलिक, अर्पित खोखर आदि मौजूद रहे। उधर, चौधरी मानसिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज कंडेला में छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य डाक्टर अमित मलिक ने छात्राओं को बताया कि सशक्त लोकतंत्र की स्थापना के लिये हम सभी को बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं से वोट बनवाने की अपील की। विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य डाक्टर अमित मलिक, वीरेंद्र सिंह, रेशपाल मलिक, हरेंद्र पाल सिंह, अमित बालियान, जुगमेंद्र कुमार, पूनम, मोनिका, सुषमा, देवराज एवं अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें