शामली। शहर में छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को बढ़ते देख एसपी के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने शहर के मिल रोड, तालाब रोड, रेलवे रोड, सीबी गुप्ता कॉलोनी, हिंदू कन्या और रेलवे स्टेशन के पास मंडराने वाले मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें युवकों के बैग चेक करते हुए पूछताछ की। इस दौरान टीम ने कई युवकों को हिरासत में लेकर उनको जमकर लताड़ पिलाई। युवकों द्वारा माफी मांगने पर कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। टीम को देखकर आसपास खड़े युवक भी वहां से गायब हो गए।