फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के अभाव में दूसरे दिन मिल भी नहीं चली मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन मिल नहीं चली
विज्ञापन

थानाभवन।
इंडेंट जारी होने के बावजूद गन्ने के अभाव में दूसरे दिन भी गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ नही हो सकी। कुल पांच हजार क्विंटल गन्ना ही पहुंचा है।
थानाभवन बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल का 27 अक्तूबर को विधिवत हवन पूजन के बाद चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। मिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर वीरपाल सिंह ने बताया था कि मिल ने 28 व 29 अक्तूबर के लिए 61 हजार क्विंटल गन्ने के लिए इंडेंट जारी किया था, परंतु दो दिन बीत जाने के बाद पर्याप्त गन्ना न पहुंचने के कारण दूसरे दिन भी मिल में पेराई नहीं हो सकी। एजीएम जितेंद्र राणा ने बताया मिल को प्रारंभ करने के लिए 20 हजार क्विंटल गन्ने की आवश्यकता है। मिल ने गेट के लिए 30 अक्तूबर के लिए 63 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है। उम्मीद है कि 30 अक्तूबर को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध हो जाएगा। सोमवार को सायंकाल छह बजे तक मिल का गन्ना पेराई कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें