शामली।
गुुरुद्वारा तिराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवार साधु को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हरियाणा के जींद निवासी हरविंदर सिंह साधु हरिद्वार गया हुआ था। शुक्रवार को वह जींद लौट रहा था। जब वह थानाभवन की ओर से गुुरुद्वारा तिराहे के पास पहुंचा तो ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के माध्यम से साधु को अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।