फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की हुई बैठक, अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। थानाभवन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नगर में किसी भी प्रकार की अफवाह की जानकारी मिलने पर पुलिस को जानकारी दें। बकरीद पर मान्य पशु की ही कुर्बानी दें। पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज ने कहा नगर के लोग पूर्णत: शांति प्रिय है। पहले की तरह ही इस बार भी सभी शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाया जाएगा। ईओ रवि यादव ने कहा नगर में त्योहार के मद्देनजर तीन दिन तक पानी चालू रहेगा। अवशेषों के लिए नगर के मुख्य स्थानों पर गड्ढे खुदवाए गए हैं। मौके पर सत्तार, अहमद, नदीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें