शामली। शहर के सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ मनाई गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने नए भारत का निर्माण के अंतर्गत स्वच्छ भारत, गरीब मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, संप्रदाय मुक्त भारत एवं जातिवाद मुक्त भारत का सुंदर चित्रांकन किया। स्कूल डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने सभी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सृजनात्मक विकास होता है। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने सभी को भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।