फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला गुगाल के लिए ध्वज पूजन प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला गुघाल में ध्वज का पूजन
विज्ञापन

थानाभवन। धार्मिक एकता के प्रतीक मेला गुघाल के आयोजन के लिए जाहरवीर गोगा महाराज की छड़ी ध्वज का पूजन प्रारंभ हो गया है। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पूजन किया जाएगा। प्राचीन समय से थानाभवन में जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर मेले का आयोजन नगर पंचायत द्वारा होता है। इस वर्ष नगर पंचायत मेले का आयोजन ठेका प्रणाली से करा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवार को मोहल्ला चौधरान में जाहरवीर गोगा महाराज की छड़ी ध्वज का पूजन विजेंद्र राणा ने कराया। इसके बाद ढोल बाजे के साथ छड़ी ध्वज की नगर परिक्रमा प्रारंभ हो गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि चार सितंबर तक छड़ी ध्वज का पूजन नगर में अलग अलग मोहल्ले में किया जाएगा। पांच सितंबर को म्हाड़ी पर छड़ी स्थापित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं द्वारा पूजन उपरांत फल चढ़ाए जाएंगे। इस दौरान लोकेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, सुरेन्द्र उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, नरेश उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें