ऊन।
तहसील ऊन क्षेत्र के गांव भोगीमाजरा में पिछले 10 दिनों से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को टोड़ा, हरसाना, ऊन, अबदान नगर आदि गांव की टीम ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ जगमेर मास्टर ने किया। प्रतियोगिता में गांव अबदान नगर टीम ने भोगीमाजरा की टीम को हराकर जीत हासिल की। इस दौरान मोनू शर्मा, अक्षय चेयरमैन, सौरभ, राहुल, अतुल, अंकुश प्रधान आदि मौजूद रहे।