फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारयिं को दिया सुरक्ना का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। कस्बे के मुख्य बाजार में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सराफा व्यापारियों से वार्ता की और सुरक्षा का भरोसा दिया। बागपत में सराफ के यहां हुई डकैती के बाद शुक्रवार को चौसाना पुलिस ने सराफा व्यापारियों के यहां पर दौरा किया। चौसाना चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने व्यापारियों की समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी जरूर लगाएं। इस दौरान उन्होंने सड़क पर होने वाली वाहनों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को लगने वाली पीठ बाजार को भी सड़क से दूर हटाकर लगाने के निर्देश दिये। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जारी किए गए अभियान के तहत अन्य व्यापारियों के साथ भी मनोज कुमार ने वार्ता की ओर किसी भी सहायता के लिये पुलिस को कॉल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें