कांधला।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन में मारे गए दर्जनों लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सोमवार को खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ओर शिक्षकों ने ट्रेन हादसे में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बताया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उजाला शर्मा, पुष्पेंद्र, शील कुमार, महेंद्र, गीता, कांता सहित आदि मौजूद रहे।