पालकी यात्रा पर फूलों की बारिश
शामली। शहर में भव्य श्रीकृष्ण पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शहर में जगह-जगह पर पालकी यात्रा का फूलों से बारिश कर स्वागत किया गया।
सोमवार को शहर के गांधी चौक कुटीवाला मंदिर में श्रीकृष्ण की पालकी को भव्य रूप से अभिषेक करके सजाया गया। श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा गांधी चौक से दोपहर दो बजे शुरू होकर शहर शिवचौक, हनुमान रोड, अग्रसेन चौक, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, मुरारी वाला कुआं होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। श्रीकृष्ण पालकी यात्रा में शिव- पार्वती, राधाकृष्ण, गणेश जी की आकर्षक झांकियां मौजूद रही। पालकी यात्रा में जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान, सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल, विजय कौशिक, शिवांग गर्ग, अमन जैन, रजनीश नामदेव, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे।