फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाकृष्ण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर मोती बाजार में एकादशी पर्व पर श्रद्घाभक्ति के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस दौरान राधा-कृष्ण भगवान की झांकी फूलों से सजा गया। सुंदर कांड समिति व महिला भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों श्रद्धालु देर रात्री तक जमकर झूमे। पंडित होती लाल शर्मा ने विधि विधान से बाल गोपाल की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम कराया। भगवान की आरती उतारी, प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बोधराज नारंग रोबिन वालिया, प्रदीप, राजकुमार कंसल, जनेश्वर, इंदू आहूजा मदन लाल, अवनीश, पंडित राधेश्याम शर्मा, वंदना शर्मा, कोमल शर्मा, राखी, पूनम शर्मा, नीलिमा आदि रहे। वहीं, प्राचीन राम जानकी मंदिर लुहारी द्वार में रविवार 20 अगस्त को भगवान बाल कृष्ण गोपाल का छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दोपहर के समय गीत गायन- भंडारा, प्रसाद वितरण होगा। जानकारी श्रीराम मंदिर सेवा समिति के अंकित गोयल व संदीप सैनी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें