फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुना का जलस्तर घटा, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पहाड़ों पर बारिश बंद होने के बाद यमुना जलस्तर में कमी आई हैं। पिछले 24 घंटे में यमुना के जल स्तर में 15 सेमी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश होने से बुधवार को यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई थी। कैैैैराना में शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 229.70 मीटर रिकार्ड किया था। उसके बाद जलस्तर कम होना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 229.65 मीटर शाम चार बजे 229.55 मीटर रिकार्ड किया। केंद्रीय जल आयोग के कर्मियों के मुताबिक यमुना के जलस्तर में 15 सेमी गिरावट दर्ज की गई है। उधर ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हथनी कुंड बैराज पर यमुना नदी में सुबह के समय 17 हजार 783 क्यूसेक व शाम के चार बजे 18 हजार 660 क्यूसेक पानी रिकार्ड दर्ज किया है। शुक्रवार को यमुना के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें