फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जिले के 31193 निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में आए 1000 रुपये-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के 31193 निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में 1000 रुपये की दर से 03 करोड़ 11 लाख 93 हजार की धनराशि हस्तांतरित हुई। डीएम जसजीत कौर ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिकों के खाते में धनराशि हस्तांतरित कर प्रमाणपत्र वितरित किए । इस मौके पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिले के उपस्थित निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के तहत प्रति श्रमिक की दर से 1000 रुपये का प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाधिकारी जसजीत कौर, सहायक श्रमायुक्त शामली डॉक्टर संतोष अग्रहरि एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें