शामली कमला कालोनी में आयोजित आई कैंप में मौजूद लायंस क्लब के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
शामली। लायंस क्लब की ओर से 12वें निशुल्क आई ऑपरेशन कैंप में 100 मरीजों की आंखों की जांच की गई और मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए 63 मरीजों का चयन किया गया, जिन्हें लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया। रविवार को कमला कालोनी स्थित लायंस भवन में मरीजों की आंखों की जांच डॉ. अंशुल भारद्वाज ने की। इस मौके पर मधुमेह व ब्लड प्रेशर जांच शिविर में 80 मरीजों की शुगर, 95 का ब्लड प्रेशर की जांच डा. सुशील संगल, डॉ. जगमोहन सिंघल ने की। शुगर किट डॉ. खुर्शीद अनवर ने दी। भोजन के पैकेट डॉ. रविंद्र तोमर, डा. प्रियंवदा तोमर द्वारा संचालित पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट के सहयोग से किया। बिस्किट के पैकेट महेंद्र गोयल के सहयोग से वितरित किए गए। इस मौके पर लायन मनोज शर्मा, मुकेश गर्ग, रामफल गर्ग, खुशीराम, मोहित, कमल जैन आदि का सहयोग रहा। कैंप चेयरमैन नवीन जैन ने बताया कि अगला शिविर दो फरवरी को लगेगा।