शामली। जिले में कोरोना के चार लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में बुधवार को शामली में बुढ़ाना रोड पर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा गांव रामपुर खेड़ी, कांधला व शाहपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। बताया कि बुधवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अलावा 10 मरीज स्वस्थ हुए। जनपद में कुल सक्रिय केस की संख्या 71 रह गई है।