ヤचौकी पर रोके गए जलालाबाद के रहने वाले जमातीヤ
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। कादरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एटा से जमात कर लौटे जलालाबाद के 10 लोगों को रोक लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बुधवार सुबह पुलिस कादरगढ़ चौकी पर चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय पुलिस ने एक खाली डीसीएम आती हुई देखी। इस पर पुलिस ने वाहन को रुकवा लिया। पीछे जाकर जांच की तो डीसीएम में 10 लोग सवार थे। जब पुलिस ने उक्त लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले एटा जिले में जमात पर गए थे। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस इस संबंधों में कानून के प्रावधानों की पड़ताल कर रही है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।