फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में दो महिलाओं समेत 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला नया बाजार नाला पटरी निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति के एंटीजन सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। अस्पताल रोड निवासी 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। गांव लांक में 50 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। चौधरी चरण सिंह कालोनी में 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव सिंभालका में 40 वर्षीय महिला और रैंडम सैंपलिंग में 95 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। खुशहाली विहार में 47 वर्षीय व्यक्ति और दयानंद नगर में 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 10 केस मिले हैं। सक्रिय केस अब 31 हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें