संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में को 0238गन्ने की प्रजाति रोग ग्रस्त हो गई है। रोग से बचाव के लिए शामली चीनी मिल के गन्ना विभाग के अफसरों ने सल्फा गांव में पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश सिंह के आवास पर किसानों के साथ बैठक की। जिसमें ट्रेंच विधि से शरद कालीन गन्ना की बुआई पर जोर दिया।
बैठक में मिल के अपर गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने किसानों को बताया कि गन्ना की को. 0238 रोग ग्रस्त हो गई है। इसलिए गन्ने की नई प्रजाति 15023, 14201, 13235, 0118 की बुआई करें। किसान शरद कालीन गन्ने की बुआई ट्रेंच विधि से करें। उन्होंने कहा क पेराई सत्र 2022-23 के बाह्य केंद्रों पर एडवांस गन्ना नहीं तौला जाएगा। इस मौके पर उप प्रबंधक संजय शर्मा, फील्ड सुपरवाइजर मनमोहन शर्मा, किसान सतवीर, ब्रजपाल, सहदेव, ऋषिपाल, सतेंद्र, रामपाल आदि मौजूद रहे।