फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिपं सदस्य के भतीजे का नलकूप की कोठरी में मिला शव

Tue, 23 May 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के भतीजे की मौत की खबर में-- मृतक उपेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सदस्य रवीशपाल सिंह कुशवाहा के 23 वर्षीय भतीजे उपेंद्र कुशवाहा का शव सोमवार दोपहर निजी नलकूप की कोठरी में मिला। वह एसएस कॉलेज से एमएड कर रहा था।
विज्ञापन

ग्राम हरसीपुर निवासी रवीशपाल कुशवाहा का ग्राम हरसीपुर और ग्राम भरतापुर के बीच निजी नलकूप है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनके बड़े भाई हरीशपाल का पुत्र उपेंद्र नलकूप पर गया। दोपहर तक वापस न आने पर उसकी मां आशा ने छोटे बेटे सोनू को उपेंद्र को बुलाकर लाने के लिए भेजा। सोनू नलकूप पर गया तो कोठरी में उपेन्द्र का शव पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही ढाईघाट गंगातट पर अंतिम संस्कार कर दिया। माना जा रहा है कि उपेंद्र ने आत्महत्या की है, लेकिन कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें