फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दवाएं उपलब्ध कराने को सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Aug 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में दवाएं उपलब्ध कराने और साफ सफाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार आदि के रोगी बढ़ रहे हैं। संक्रामक रोगों का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में दवाओं की उपलब्धता जरूरी है। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई भी ठीक नहीं है। डॉ. संजीव ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि दवाएं भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। इस दौरान युवा व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विजयशंकर अवस्थी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, अनिल गुप्ता, गुरसेवक सिंह, हरिओम मिश्र, बबलू, विक्की सिंह, वाहिद अली आदि व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें