तिलहर। गांव कपसेड़ा निवासी चमन शाह का पुत्र इरफान शुक्रवार रात करीब एक बजे शौचालय के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद इरफान की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। संवाद