फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहर में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काशीराम कॉलोनी नहर पुलिया के पास नहर में कॉलोनी के रहने वाले विजय (35) का शव बरामद हुआ। वह काशीराम कॉलोनी में अकेले रहते थे।
विज्ञापन

नहर में शनिवार को शाम करीब चार बजे एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची अजीजगंज चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मोबाइल फोन मिला। इसमें उसकी बहन बरेली के सुभाषनगर की रहने वाली गीता कश्यप का नंबर मिला। पुलिस ने जब बात की तो उसकी पहचान काशीराम कॉलोनी के ब्लाॅक संख्या 93 में रहने वाले विजय कश्यप के रूप में हुई। गीता के मुताबिक विजय गाड़ी चालक थे। वह यहां कांशीराम कॉलोनी में अकेले रहते थे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें