मदनापुर। थाना क्षेत्र के गांव गुंठा निवासी रामकिशन के बेटे सुनील (26) ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके भाई की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। सुनील की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
बुधवार को सुनील के भाई की शादी रोजा के कटिया पट्टी गांव में गई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। सभी लोग शादी में शामिल हुए। बरात को विदा कराकर सभी लोग लौटे और घर आकर बहू आगमन की रस्में निभाईं। खुशी के माहौल के बीच बृहस्पतिवार शाम सुनील ने गांव से कुछ दूरी पर शहतूत के पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव लटका देखकर परिवार वाले बिलख पड़े। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से पिता रामकिशन, मां सरोजनी, भाई राजेश व बहन बीना, रीना आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन उसे मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। संवाद