गांव अठकोना के कमलेश कुमार का फाइल फोटो। संवाद
खुटार। करीब 15 साल से लापता मानसिक मंदित कमलेश कुमार गुजरात के भुज में मिला है। उसे लाने के लिए भाई वासुदेव रुपयों का इंतजाम कर रहा है। इसके बाद वह गुजरात रवाना होगा।
गांव अठकोना निवासी 35 वर्षीय कमलेश कुमार मानसिक मंदित हैं। 15 वर्ष पहले वह घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। तीन दिन पूर्व गुजरात के जनपद भुज की पुलिस ने पुवायां थाने में संपर्क किया और बताया कि गांव अठकोना निवासी कमलेश कुमार भुज के एक अनाथालय में है। वह घर जाना चाहता है। पुलिस ने भुज पुलिस को बताया कि अठकोना खुटार थाना क्षेत्र में है।
पुलिस ने कमलेश के परिजन को सूचना दी। कमलेश के भाई वासुदेव ने पुलिस को बताया कि कमलेश दिमागी रूप से कमजोर है। बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। कमलेश की जानकारी होने के बाद वह रुपयों के इंतजाम में लगे हैं। व्यवस्था होने पर वह कमलेश को लेने भुज जाएंगे। संवाद