फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

Fri, 14 Apr 2017 12:44 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के बाईपास मार्ग पर गुरुवार को मारुति वैन की टक्कर से युवक और एक महिला घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निबौनगला निवासी 25 वर्षीय रामसूरत अपनी रिश्तेदार गांव बिचोला निवासी साठ वर्षीय ईश्वरवती पत्नी सियाराम के साथ बाईपास मार्ग पर बैंक के निकट खडे़ थे। इसी दौरान जलालाबाद की ओर से तेज गति से आ रही मारुति वैन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रैफ र कर दिया गया। रामसूरत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ईश्वरवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरोगा राकेश सिंह ने बताया कि मारुति वैन को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें