फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दोस्त घायल

Sun, 21 May 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पीलीभीत में हादसे में मौत, दिव्यांशु उर्फ शेरा का फाइल फोटो
विज्ञापन
तिलहर। पूर्णागिरि जा रहे तीन दोस्तों की बाइक शुक्रवार रात पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। इनमें से एक का बरेली और दूसरे का शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तिलहर के मोहल्ला दातागंज निवासी आनंद अग्रवाल उर्फ बब्बू भैया का बड़ा बेटा 23 वर्षीय दिव्यांशु उर्फ शेरा किराना व्यापारी था। दिव्यांशु मोहल्ला निजामगंज निवासी यश अग्रवाल और बबलू के साथ बाइक से शुक्रवार शाम पूर्णागिरि जाने के लिए निकला था। शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े तीन बजे पीलीभीत में न्यूरिया थाना क्षेत्र में किसी वाहन से बाइक टकरा गई।
हादसे में दिव्यांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि यश अग्रवाल और बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोंनों घायलों को अस्पताल भेजा। यश की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बरेली ले गए, जबकि बबलू को उनके घरवाले इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए। पीलीभीत में दिव्यांशु का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार शाम दिव्यांशु का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें