जैतीपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के मलरिया मिर्जापुर गांव निवासी रवि (28) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतक के भाई सतीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह नवंबर की शाम करीब छह बजे छोटा भाई रवि बाइक से किसी काम से गोगेपुर गया था। वापसी में पिडिरिया गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। तब से भाई का उपचार चल रहा था। भाई रवि तीन भाइयों में तीन का था। वहीं, परिजनों के अनुसार, तीन साल की बेटी वर्षा और दो साल के बेटे यश की जिम्मेदारी मां अंजली के कंधों पर आ गई है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर हादसा किस वाहन से हुआ। जानकारी की जा रही है। संवाद