फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवाआें को मिलें भरपूर अवसर’

Wed, 14 Jan 2015 12:24 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 डिफेंस यूथ इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
आज के युवाओं की क्षमता और स्थिति विषयक गोष्ठी में प्रदेश महासचिव एम शारिक सैयद ने कहा कि आज युवाओं में क्षमताओं का भंडार है, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। भारत युवाओं का देश है, इसलिए युवाओं को प्रत्येक क्षेत्र में भरपूर मौका मिलना चाहिए। गोविंद कृष्ण वाजपेयी ने कहा कि युवाओं को सिर्फ अपने लिए नहीं, अपितु संपूर्ण मानव समाज के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर नफीस अहमद, रामबाबू राना, वसीम अहमद, अमित शर्मा, नरेंद्र पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। छबिनाथ के संचालन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता सुधाकर मिश्रा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें