फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर गौटिया निवासी गुड्डू (35) की सर्पदंश से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि गुड्डू अपने साले नन्हे के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। मंगलवार रात वहीं पर गुड्डू को सांप ने डस लिया। सूचना पर पिता बालिस्टर परिवार के लोगों के साथ चंडीगढ़ गए। वापसी में गुड्डू की मौत हो गई। घर पहुंचे शव को देख पिंकी देवी और मां गंगा देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजनों ने बताया कि मृतक के बेटे नितिन, विवेक, गौरव, सौरभ व दो बेटियों की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नी के कंधों पर आ गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें