फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट लगने से युवक की मौत, दो दोस्त झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांव कबरा सलेमपुर निवासी सत्यपाल (28) की करंट लगने से मौत हो गई। उसके दो दोस्त गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सत्यपाल, उसका दोस्त गाेविंद और अमर सिंह धान की फसल की सिंचाई करने गए थे। बताते हैं कि तीनों युवक सबमर्सिबल से खेत की सिंचाई करने लगे। तभी बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। हादसे में सत्यपाल की मौके पर मौत हो गई। गोविंद व अमर सिंह झुलस गए। सत्यपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यपाल की शादी छह साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें