फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक कन्हैया का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट को सही करने के लिए खंभे पर चढ़े कांट थाना क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी कन्हैया (22) की करंट लगने से मौत हो गई। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

कन्हैया के ताऊ का बेटा रामवीर बिजली निगम में संविदा पर कार्यरत है। उनके साथ कन्हैया भी काम करता था। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे भिटौली गांव के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनाें लाइन सही करने के लिए गए थे। रामवीर के अनुसार, उसने उपकेंद्र पर सूचना देकर शट डाउन लिया था। उसके बाद कन्हैया बिजली का तार सही करने के लिए पोल पर चढ़ गया। तार को छूते ही उसे जोरदार करंट लग गया। वह नीचे आकर गिरा। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कन्हैया की दो माह पहले ही मोहिनी से शादी हुई थी। उसकी मौत से भाई लल्ला, मां रामधनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें