रोजा। क्षेत्र के गांव पैतापुर के पास शनिवार शाम पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की उम्र तकरीबन 35 साल बताई जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक उमेश मिश्रा ने बताया कि पता चला है कि युवक कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद